Hot News

तिलक समारोह के दौरान फायरिंग, वीडियो वायरल

आरा

. शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर स्थित एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हथियार लिए हुए एक व्यक्ति तबातोड़ फायरिंग कर रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि उजला शर्ट पहना हुआ एक व्यक्ति तिलक समारोह में स्टेज पर चढ़कर अपने हाथ में राइफल लेकर उसमें गोली लोड करते एवं ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नया विचार नहीं करता. इसके अलावे उजाला शर्ट पहने उसके सामने खड़ा दूसरा व्यक्ति भी अपने हाथों में अवैध बंदूक लिए खड़ा है. यह वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर स्थित एक तिलक समारोह के बीते शनिवार 26 अप्रैल का बताया जा रहा है. इधर, सोशल मीडिया पर तिलक समारोह के दौरान स्टेज पर चढ़कर हथियार लहराते एवं ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत के बयान पर बिहिया थाना क्षेत्र के भीमपट्टी गांव निवासी विनोद यादव उर्फ रवि यादव उर्फ गोप उर्फ पहलवान, पटना जिले के विक्रम पाली थाना क्षेत्र के रानी तालाब निवासी रामाकांत यादव, शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर-5 निवासी पंकज कुमार राय एवं जिनर सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह को नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत के द्वारा बताया गया है कि 28 अप्रैल को संध्या साढ़े बजे सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो एवं वीडियो प्राप्त हुआ. उक्त वीडियो और फोटो का सत्यापन किया गया, तो मालूम हुआ के 26 अप्रैल को शाहपुर अवस्थित तिलक समारोह पंडाल में कई व्यक्ति को हथियार लहराते एवं हर्ष फायरिंग करते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय चौकीदार एवं स्थानीय ग्रामीणों को उक्त वायरल वीडियो को दिखाते हुए सत्यापित कर सभी लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं, इस मामले में शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज के उपरांत मुख्य आरोपित विनोद यादव उर्फ रवि यादव उर्फ गोप उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने हाथ में अवैध बंदूक लेकर गोली लोड करते एवं हर्ष फायरिंग करता व्यक्ति शाहपुर वार्ड नंबर पांच निवासी पंकज कुमार राय बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तिलक समारोह के दौरान फायरिंग, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top