Hot News

8 मई तक आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Rain Alert: देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में मौसम बदल गया है. 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 मई से लेकर 9 मई तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग (weather update) का अनुमान है कि 5, 6,7,8 और 9 मई तक कई राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान

आईएमडी (Weather Forecast) का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान में 7 मई तक मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. बात करें मध्य, पूर्वी हिंदुस्तान की तो अगले 4 से 5 दिनों के बीच आंधी तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि का मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में 5 से 8 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में 8 मई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चलेगी.

उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर जारी

हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्वी हिंदुस्तान के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग (Rain Alert) दिल्ली, यूपी (UP Weather Alert) बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में आंधी तूफान के साथ हल्की से भारी बारिश का अलर्ट है.

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

IMD ने असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. ओडिशा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

Weather Alert: पूर्वी और मध्य हिंदुस्तान में बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का दौर रहेगा. इसके साथ तेज हवा और गरज चमक भी दिखेगी.
  • 6 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. यहां गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 5 और 6 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा 5 मई को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इन इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में मौसम का मिजाज

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली, यूपी, राजस्थान में गरज, बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
  • 4 से 6 मई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है.
  • पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 4 और 5 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके एक दो दिन के अंदर बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है.
  • कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले सात दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

The post 8 मई तक आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top