Hot News

Mouth Ulcer: सिर्फ पाचन नहीं मुंह में छाले होने के हो सकते हैं अन्य कारण भी

Mouth Ulcer: अक्सर लोग मुंह में छाले होने को सिर्फ खराब पाचन या ज्यादा मसालेदार खाना खाने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे और भी कई वजहें हो सकती हैं? मुंह में छाले न केवल दर्दनाक होते हैं बल्कि खाने-पीने और बोलने में भी परेशानी पैदा करते हैं. अगर आपको बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं, तो यह किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है.

Mouth Ulcer Causes: मुंह में छाले के कारण

Mouth Ulcer Causes
Mouth ulcer causes

1. पोषक तत्वों की कमी

मुंह में छाले होने की एक बड़ी वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होती है. खासतौर पर विटामिन B12, आयरन, और फोलिक एसिड की कमी से छाले हो सकते हैं. ये पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करते हैं.

2. हार्मोनल बदलाव

स्त्रीओं को पीरियड्स के दौरान या हार्मोनल असंतुलन के समय भी छालों की समस्या हो सकती है. शरीर में हार्मोन के उतार-चढ़ाव का असर मुंह की त्वचा पर भी होता है, जिससे छाले बन सकते है.

3. अधिक तनाव और चिंता

मानसिक तनाव या चिंता का असर भी आपके शरीर पर दिखता है. तनाव की स्थिति में शरीर की इम्यूनिटी घटती है जिससे छालों की समस्या उभर सकती है. कई बार नींद पूरी न होना या अधिक थकावट भी इसका कारण बन सकती है.

4. मुंह की साफ-सफाई न रखना

अगर आप मुंह की सफाई ठीक से नहीं रखते हैं या दांतों की ठीक से सफाई नहीं करते, तो इससे मुंह में बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो छालों का कारण बन सकते हैं. साथ ही, गंदे दांतों या टार्टार से भी मसूड़ों में जलन और छाले हो सकते हैं.

5. किसी दवा का साइड इफेक्ट

कुछ दवाइयों के सेवन से भी छाले हो सकते हैं, खासतौर पर एंटीबायोटिक्स, या दर्द निवारक दवाएं. अगर आपने कोई नई दवा शुरू की है और उसके बाद छाले हो रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.

6. एलर्जी या फूड सेंसिटिविटी

कुछ लोगों को खास तरह के खाद्य पदार्थों से एलर्जी हो सकती है जैसे कि नट्स, चॉकलेट, या खट्टे फल. इनसे मुंह में जलन और छाले हो सकते हैं. अगर किसी खास चीज को खाने के बाद छाले हो रहे हैं, तो उसे पहचानना और अवॉयड करना चाहिए.

7. मुंह का बार-बार कटना या ब्रेसेस का घर्षण

दांतों से गलती से बार-बार मुंह का अंदरूनी हिस्सा काटना या ब्रेसेस, दांतों की प्रोस्थेसिस या तेज ब्रशिंग के कारण घर्षण से भी छाले बन सकते हैं.

मुंह में बार-बार छाले होना सामान्य बात नहीं है. अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है. समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर सही कारण जानना और इलाज कराना बेहद जरूरी है.

Also Read: Exercise for Good Mental Health: अपनी मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए करें ये 5 एक्सर्साइज

Also Read: Mental Health Tips : क्या आप भी अपने बच्चों की मेंटल हेल्थ को लेकर परेशान है, इन तरीकों से करें समधान

The post Mouth Ulcer: सिर्फ पाचन नहीं मुंह में छाले होने के हो सकते हैं अन्य कारण भी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top