Hot News

जमशेदपुर की शंभवी को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, शत प्रतिशत अंक लाकर बनी नेशनल टॉपर

Shambhavi Jaiswal : आईसीएसइ (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक लाकर जमशेदपुर की शंभवी जायसवाल नेशनल टॉपर बनी है. इस बड़ी सफलता पर शंभवी को बधाई देने कल रविवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उसके घर पहुंचे. मंत्री ने शंभवी को सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी.

IIT बॉम्बे से पढ़ाई करना चाहती है शंभवी

मंत्री रामदास सोरेन ने शंभवी को सम्मानित करते हुए कहा, शंभवी ने शत प्रतिशत अंक लाकर न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है. उसकी इस बड़ी सफलता को देख राज्य के अन्य विद्यार्थी भी शंभवी से प्रेरणा लेंगे. इस दौरान मंत्री ने शंभवी से उसके भविष्य को लेकर खास बातचीत की. शंभवी ने बताया कि वो आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

सेल्फ स्टडी कर शंभवी ने पायी बड़ी सफलता

शंभवी जायसवाल लोयला स्कूल की छात्रा रही है. शत प्रतिशत अंक के साथ टॉप करने पर शंभवी ने बताया कि, उसने केवल सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम हासिल किया है. उसने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. हालाँकि जब कभी उसे पढ़ाई में कोई समस्या हुई तो उसकी मां ने उसका पूरा सहयोग किया. शंभवी जायसवाल के पिता टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं और मां मणिपाल हॉस्पिटल कॉलेज में वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट हैं. शंभवी भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं. इसके अलावा शंभवी की पेंटिंग में भी गहरी रुची है.

इसे भी पढ़ें

जेएसएफसी का बड़ा कदम, अनाज उठाने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस, मांगे गये आवेदन

पुलिस कार्रवाई को तैयार, रांची के चौक-चौराहों में लगे चेन छीनने वाले अपराधियों के पोस्टर

गोल्ड मेडल विजेता को झारखंड में मिल रही सिपाही और ट्रैफिक पुलिस की नौकरी, इधर बिहार में मिल रहा DSP का पद

The post जमशेदपुर की शंभवी को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, शत प्रतिशत अंक लाकर बनी नेशनल टॉपर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top