Hot News

दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों पर बोले CJI सूर्यकांत- यह मेरा मुद्दा नहीं है, राहुल गांधी से नहीं मिलने की वजह बताने से किया इनकार

जस्टिस सूर्यकांत विज्ञान भवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया.

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और उनसे जुड़े प्रतिबंध कानून-व्यवस्था के मामले हैं, यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. उन्होंने कहा कि यह मेरा मुद्दा नहीं है. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. सप्ताहांत में राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई, 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए और शहर के सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच की गई. प्रदर्शन करने वालों में से कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया.

CJI ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को बताया कानून व्यवस्था का मुद्दा, देखें वीडियो-

राहुल गांधी से ना मिलने की वजह मीडिया को बताने से इनकार किया

मीडिया ने जस्टिस सूर्यकांत से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से न मिलने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके बीच जो बातचीत हुई है उसकी गोपनीयता को उन्होंने बनाए रखा है. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने जस्टिस सूर्यकांत को लेटर लिखकर सोमवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच उनसे मिलने का समय मांगा था. इसमें वोट चोरी खत्म करने, चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR को रोकने और पेपर बैलेट फॉर्मेट पर वापस जाने की मांग करते हुए एक मेमोरेंडम सौंपा गया था. मीटिंग से मना करने के अपने फैसले के बारे में सवालों का जवाब देते हुए, CJI ने कहा कि उन्हें एक दिन पहले लेटर मिला था और उन्होंने उसी रात उसका जवाब दे दिया था.

ये भी पढ़ें : Delhi Protest Latest Updates Hindi : राहुल गांधी ने कहा- INDIA ब्लॉक के नेता आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे याचिका

The post दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों पर बोले CJI सूर्यकांत- यह मेरा मुद्दा नहीं है, राहुल गांधी से नहीं मिलने की वजह बताने से किया इनकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top