Hot News

‘वैभव की तरह शतक मत बनाना’, आयुष म्हात्रे को कैरियर की शुरुआत में ही किसने दी ये सलाह

IPL 2025 Ayush Mhatre and Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की पारी ने दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों का ध्यान खींचा. 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंद पर शतक लगाया. इस शतक के बाद उन्हें दुनिया भर से प्रशंसा मिली. वैभव की पारी के बाद उनके अंडर 19 बैटिंग पार्टनर आयुष म्हात्रे ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अकेले लोहा लिया. इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों की तुलना होने लगी. हालांकि आयुष के पिता तुलना नहीं चाहते. उन्होंने आयुष को सलाह दी है कि वैभव की तरह बल्लेबाजी मत करना.  

म्हात्रे आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए छह रन से शतक से चूक गए. भले ही उनकी पारी वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक जितनी बड़ी न रही हो, लेकिन उन्होंने सबका ध्यान जरूर खींचा है. हालांकि, आयुष के पिता योगेश म्हात्रे का मानना है कि अभी लंबा सफर तय करना बाकी है और समय से पहले जश्न मनाना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब युवा खिलाड़ियों की तुलना होती है, तब यह जरूरी है कि आयुष वैभव सूर्यवंशी की नकल न करें.

आयुष के पिता योगेश म्हात्रे ने ‘मिड-डे’ को बात करते हुए कहा, “मैंने आयुष से कहा है कि वह और वैभव दो अलग-अलग बल्लेबाज हैं और अगर कोई उनकी तुलना वैभव से करे, तो वह उसे मन में न रखें. मैंने उसे यह भी कहा है कि वह वैभव की तरह शतक बनाने की कोशिश न करे. मैं मानता हूं कि आयुष को खुद पर किसी भी तरह का दबाव लेने की जरूरत नहीं है. यह तो बस शुरुआत है.”

रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई के आयुष म्हात्रे को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. उन्होंने शानदार स्पोर्ट्स दिखाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 रन की पारियां स्पोर्ट्सीं. लेकिन उनका असली जलवा तब दिखा जब चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना किया. उस मैच में आयुष ने 48 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल थे. हालांकि सीएसके ने 214 रन बनाए, लेकिन आरसीबी ने यह मुकाबला 2 रन से जीत लिया.

आयुष म्हात्रे और एमएस धोनी की बातचीत

आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार पारी स्पोर्ट्सने के बाद भले ही सीएसके हार गई, लेकिन आयुष का मूड बेहद खुश था. क्यों? क्योंकि खुद एमएस धोनी ने उनसे मुलाकात कर उनकी तारीफ की. सीएसके के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट एक वीडियो में आयुष ने बताया कि धोनी ने उन्हें कहा, “वेल डन, चैंपियन.” लेकिन उनके पिता योगेश ने वह बात भी बताई जो आयुष ने नहीं बताई थी. योगेश ने कहा, “आयुष अपनी पारी से खुश था लेकिन चाहता था कि सीएसके मैच जीत जाए. मैच के बाद जब उसकी मुलाकात महान धोनी से हुई, तो वह बेहद उत्साहित था.”

‘बेबी बॉस’ वैभव से मिले दादा गांगुली, बल्लेबाजी को लेकर दी खास सलाह, बोले- अपना तरीका बदलने…

‘जिद्दी हो गए हैं ऋषभ’, अंबाती रायडू ने लगाई पंत को लताड़, बैटिंग में इस जगह सुधार की दी सलाह

मिड सीजन आया और अब बाहर, SRH vs DC मैच से पहले सनराइजर्स टीम में शामिल हुआ चैंपियन बॉलर

The post ‘वैभव की तरह शतक मत बनाना’, आयुष म्हात्रे को कैरियर की शुरुआत में ही किसने दी ये सलाह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top