Hot News

Viral Video: फेल का जश्न… बेटे को बोर्ड एग्जाम में 32% मार्क्स, केक काटकर दी पार्टी, देखें वीडियो

Viral Video: बागलकोट में जब बाकी लोग रिजल्ट आने पर सिर पकड़ कर बैठे थे, वहीं एक परिवार ने सोचा — “फेल हुआ है? कोई बात नहीं, पहले केक काटते हैं!” जी हां, यहां माता-पिता ने अपने बेटे के कक्षा 10 में फेल होने पर निराश होने के बजाय केक काटकर जश्न मनाया और सबका ध्यान खींच लिया. उनके बेटे को 600 में से सिर्फ 200 अंक मिले, यानी मात्र 32 प्रतिशत, जो पासिंग मार्क्स से काफी कम है. लेकिन माता-पिता ने नकारात्मक माहौल बनाने के बजाय बेटे का मनोबल गिरने नहीं दिया.

उन्होंने परिवार और दोस्तों को बुलाया, केक काटा और कहा कि यह असफलता अंत नहीं है, बल्कि नई शुरुआत का मौका है. उनका मानना है कि दबाव डालने से बच्चों का आत्मविश्वास टूटता है, इसलिए वे अपने बेटे को और मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग माता-पिता के इस सकारात्मक रवैये की सराहना कर रहे हैं.

Also Read: कपड़े फाड़े, बाल नोचे, छात्रों के सामने लेडी प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच उठा-पटक, देखें वीडियो

Also Read: घोर कलयुग! अब Divorce लेने पर भी लग रही है मेहंदी, यहां देखें Viral Mehendi Design Video

The post Viral Video: फेल का जश्न… बेटे को बोर्ड एग्जाम में 32% मार्क्स, केक काटकर दी पार्टी, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top