दिल्ली में अब 3 नए प्रदर्शन स्थल में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD मैदान शामिल हैं. इन तीनों जगहों पर प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी.
यह बदलाव 28 अप्रैल 2022 को जारी पुराने स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत किया गया है.
ANI ने एक्स पर शेयर किया सूची-
ये भी पढ़ें: जस्टिस बागची बोले- सुप्रीम कोर्ट ने Form-6 में बदलावों को न मंजूरी दी, न खारिज किया
जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूची से हटाने के बाद दीपके का एक्स पोस्ट-
वैसे भी जंतर मंतर वार जोन बन गया था: अभिजीत दीपके
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूची से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. दीपके ने लिखा- “उन्होंने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है. हां, अब यह प्रदर्शन स्थल नहीं रहा. वैसे भी, कायर तानाशाह ने इसे युद्धक्षेत्र में बदल दिया था. अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा!”
The post जंतर-मंतर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, दीपके बोले- वैसे भी ये वार जोन बन गया था appeared first on Naya Vichar.

