Hot News

Excess Sleeping: क्या आपको भी आती है बार-बार नींद? शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी

Excess Sleeping: आज के व्यस्त जीवन में किसी के पास आराम करने का समय नहीं है. भागादौड़ी लगी रहती है. काम का प्रेशर, टारगेट और भविष्य की चिंता ने लोगों को परेशान कर रखा है. आजकल लोग थकावट, सुस्ती और हर समय नींद आने की शिकायत से जुझते रहते हैं. कई बार लोग इसे बस ज्यादा काम या नींद की कमी मान लेते हैं, लेकिन, इसकी असली वजह कुछ और भी हो सकती है. शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी हो सकती है. खासकर, अगर बिना कोई भारी भरकम काम किए आपको बार-बार नींद आती रहती है या दिनभर सुस्ती महसूस होता है, तो ये संकेत आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के हो सकते हैं. 

विटामिन D की भी हो सकती है कमी

नींद ज्यादा आने की एक बड़ी वजह शरीर में विटामिन B12 की कमी होना है. विटामिन B12 हमारे दिमाग और नसों की हेल्द के लिए बहुत जरूरी होता है. इसकी कमी से शरीर में थकान महसूस होती है, दिमाग सुस्त चलता है और पूरे शरीर में हमेशा आलस सा बना रहता है. कुछ लोगों को तो दिनभर नींद आती रहती है, यहां तक कि सुबह उठने के थोड़ी देर बाद ही फिर से नींद सी लगने लगती है. इसके अलावा, विटामिन D की कमी से भी शरीर में थकान महसूस होती है. 

करानी चाहिए विटामिन की जांच

अगर आपको बार-बार नींद आ रही है और इसकी कोई वजह समझ नहीं आ रही, तो एक बार आपको विटामिन की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए. खासकर B12 और विटामिन D की. साथ ही अधिक समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.

ALSO READ: Sattu-Milk Drink: सत्तू में दूध मिलाकर पीने से क्या होगा? सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

The post Excess Sleeping: क्या आपको भी आती है बार-बार नींद? शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top