Hot News

Jharkhand Rain Alert: झारखंड के 4 जिलों में 3 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Rain Alert: रांची-झारखंड में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. रांची समेत चार जिलों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. हवाओं की रफ्तार 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के रांची जिले में तीन घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

WhatsApp Image 2025 05 05 at 3.01.29 PM
मौसम पूर्वानुमान

पलामू, गढ़वा और चतरा के लिए येलो अलर्ट

झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा जिले के कुछ भागों में तीन घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

WhatsApp Image 2025 05 05 at 2.57.45 PM
मौसम पूर्वानुमान

छह मई तक बारिश के आसार

झारखंड में छह मई यानी मंगलवार तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो इसके बाद यानी सात मई से मौसम साफ हो जाएगा. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का अहसास होगा. पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से राहत थी, लेकिन तापमान में वृद्धि के साथ फिर गर्मी परेशान करेगी.

ये भी पढ़ें: JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी

The post Jharkhand Rain Alert: झारखंड के 4 जिलों में 3 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, वज्रपात की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top