Hot News

Supaul News: गांजा नहीं देने पर युवक का मर्डर, घटना को अंजाम देकर आरोपी खुद पहुंचा पुलिस के पास

Supaul News: बिहार के सुपौल जिले से समाचार सामने आई है, जहां गांजे के विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा. पुलिस के सामने आरोपी ने पूरी घटना की जानकारी दी और फिर सरेंडर कर दिया. बता दें कि, यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का है. 

गांजा नहीं देने पर की हत्या

मृतक की पहचान हरेराम सिंह के रूप में हुई है. वह पेशे से दूध विक्रेता थे. वहीं, इस पूरी घटना को लेकर बताया गया कि, इस हत्या के पीछे तीन दिन पहले का एक पुराना विवाद है. दरअसल, हरेराम सिंह से गांव के ही रहने वाले एक युवक पंकज सिंह ने गांजा मांगा था. लेकिन, हरेराम सिंह ने उसे गांजा देने से मना कर दिया. इससे पंकज सिंह आक्रोशित था. जिसके बाद सोमवार की शाम हरेराम सिंह बाजार से दूध बेचकर लौट रहे थे तभी पहले से ही पंकज सिंह घात लगाए बैठा था. जैसे ही उसने हरेराम को देखा, तभी हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इधर, युवक की हत्या करने के बाद आरोपी पंकज सिंह खुद ही सदर थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी. इसके बाद उसने सरेंडर कर दिया. इधर, पूरे मामले को जानकर पुलिस भी अचंभित है. तो वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है. इस घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार की माने तो, ब्रह्मपुर गांव में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: Patna News: CM आवास का घेराव करने पहुंचे BPSC TRE-3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने खदेड़ा

The post Supaul News: गांजा नहीं देने पर युवक का मर्डर, घटना को अंजाम देकर आरोपी खुद पहुंचा पुलिस के पास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top