Hot News

BJP New President: सबकुछ हो गया तय! इस दिन चुना जाएगा बीजेपी का नया अध्यक्ष

BJP New President: पहलगाम आतंकी हमले के घटनाक्रम के बीच हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इंतजार और लंबा होता जा रहा है. पार्टी के संगठन चुनावों की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन अंतिम मुहर लगना बाकी है. भाजपा सूत्रों के अनुसार अब तक 14 राज्यों में संगठन चुनाव पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 13 अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नाम तय किए जा चुके हैं.

पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 18 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होना जरूरी है. फिलहाल महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में भी अगले 15-20 दिनों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव कराए जाने की संभावना है.

संगठन के कार्यों में बनी हुई है तेजी

भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हो लेकिन भाजपा संगठन के कार्यों में कोई ढिलाई नहीं आने दे रही है. हाल ही में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ हुई समीक्षा बैठक में पार्टी के चार राष्ट्रव्यापी अभियानों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया. इनमें गांव चलो, बस्ती चलो अभियान भी शामिल था, जिसे पार्टी ने अपने स्थापना दिवस पर शुरू किया था. इस अभियान के तहत भाजपा ने करीब ढाई लाख गांवों के छह लाख बूथों तक संपर्क साधा. पार्टी ने सक्रिय सदस्यों के लिए 7,800 सम्मेलन भी आयोजित किए.

यह भी पढ़ें.. India Pakistan Conflict : समुद्र के अंदर दुश्मनों का काल बनेगी नौसेना, वीडियो में देखें कैसे

यह भी पढ़ें.. India Pakistan War: 7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को मॉक ड्रिल का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें.. पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, CJI संजीव खन्ना भी थे मौजूद, क्या है मामला?

The post BJP New President: सबकुछ हो गया तय! इस दिन चुना जाएगा बीजेपी का नया अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top