नया विचार सरायरंजन : स्वच्छता अभियान के तहत हरेक पंचायत,वार्ड, नगर पंचायत में रिक्शा ठेला, ई रिक्शा,ट्रैक्टर जो कचरा उठाने के कार्य में लगाए गए थे,अब वह खुद कचरे में बदल गया है। सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत 17 ग्राम पंचायतों एवं 07 नगर पंचायतों में विगत 8 माह से स्वच्छता अभियान ठप है।
पहले नगर पंचायत मुसरीघरारी और सरायरंजन में भी सुबह– सुबह जो कचरा उठाने वाले वाहन आते थे। अब सभी बंद हो गए हैं। बता दें कि प्रशासनी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के वेतन में वृद्धि हो रही है और उनका भुगतान भी हो रहा है। पर सफाई कर्मियों को महीनों से भुगतान नहीं हो रहा। आखिर क्या कारण है कि प्रशासन की अति महत्वाकांक्षी योजना को ठप कर दिया गया है। इस कुप्रबंधन पर भाजपा सरायरंजन उत्तरी मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष बलबंत सिंह राठौर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अभी मई माह है। क्या प्रशासन एवं प्रशासन को दो अक्टूबर का इंतजार है,जब बापू की जयंती पर स्वच्छता अभियान चला कर अखबारों, न्यूज चैनलों पर सुर्खियां बटोरने का काम होगा?