Hot News

जितेश शर्मा का आवेश खान से ‘बदला’, हेलमेट सेलीब्रेशन के पीछे ये है बड़ी वजह

IPL 2025 Jitesh Sharma Winning Celebration Revenge with Avesh Khan: आईपीएल 2025 के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके ही घर में 6 विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान पक्का कर लिया.  लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत की शतकीय पारी की बदौलत 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन आरसीबी ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 54 रन बनाए, जबकि कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन की पारी स्पोर्ट्सते हुए टीम को विजयी शॉट के साथ जीत दिलाई. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जीत के बाद जितेश का जश्न खासा चर्चा में रहा, जहां उन्होंने छक्के के साथ मैच खत्म करने के बाद एलएसजी गेंदबाज आवेश खान की ओर इशारा किया और उनसे बदला लिया.

मैच के बाद जितेश शर्मा का सेलिब्रेशन खासा सुर्खियों में रहा. जीत के बाद उन्होंने गेंदबाज आवेश खान की ओर जाकर हेलमेट निकालकर दहाड़ लगाई. यह जश्न 2023 में हुए उस पल की याद दिलाता है, जब आवेश ने आरसीबी को हराने के बाद मैदान पर हेलमेट फेंककर आक्रामक अंदाज में जीत का जश्न मनाया था. इस बार जितेश ने बिना हेलमेट फेंके उसी अंदाज में प्रतिक्रिया देकर पुराने सेलिब्रेशन का जवाब दे दिया.

इस मैच ने दोनों टीमों की पुरानी राइवलरी को भी हवा दी, जो 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद के चलते सुर्खियों में आई थी. इस बार कहानी दोहराई नहीं गई, लेकिन जितेश का जवाबी सेलिब्रेशन साफ संकेत दे गया. आरसीबी ने इस मौके पर जितेश के सेलीब्रेशन की इमेज शेयर करते हुए लिखा, हम हेलमेट नहीं फेंकते, उसका सम्मान करते हैं.

मैच की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत की 118 रन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 3 विकेट पर 227 रन बनाए. जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली (54) और फिल सॉल्ट (30) की तेज शुरुआत के बाद जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल (41*) की अटूट साझेदारी के दम पर 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. 

इस नतीजे के साथ आरसीबी ने 14 मैचों में 19 अंक लेकर प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 के लिए क्वालिफाई कर लिया. पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान पक्का करने के बाद अब क्वालीफायर-1 में वह पंजाब किंग्स से गुरुवार को भिड़ेगी. वहीं, एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा.

IPL 2025 में तीसरी बार ऋषभ को मिली सजा, BCCI ने जाते-जाते चलाया चाबुक

‘मुझे बहुत कम…’, नाजुक मौके पर मयंक अग्रवाल और जितेश क्या सोच रहे थे? खुद खोला शानदार पार्टनरशिप का राज

IPL 2025 में ऋषभ पंत का 1 रन की कितनी कीमत? देश की मात्र 0.17 % साल भर में कमाती है

The post जितेश शर्मा का आवेश खान से ‘बदला’, हेलमेट सेलीब्रेशन के पीछे ये है बड़ी वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top