Hot News

Video: ‘इतने में तो भारत में शादी…’, लंदन की इस चीज को देख बौखलाए दिलजीत दोसांझ

Video: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर अपने फनी अंदाज और सादगी भरे वीडियोज के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने लंदन से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिलजीत लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीते नजर आ रहे हैं और इस पूरे अनुभव को अपने ही मजेदार अंदाज में बयान कर रहे हैं. वीडियो में दिलजीत अपनी गाड़ी से उतरते हैं और कहते हैं, “आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने आया हूं.” वह एक कैफे में बैठते हैं और मेन्यू से जापानी ‘टाइपिका’ कॉफी चुनते हैं. फिर कीमत देखकर चौंकते हुए कहते हैं, “ये तो इंडिया के 31,000 रुपए से भी ज्यादा की है, इतने में तो हिंदुस्तान में शादी देख लेता.”

दिलजीत दोसांझ आगे कॉफी सर्व करने का तरीका देख कहते हैं, ‘इतने पैसे लेकर भी सब कुछ नापकर डाल रहे हैं.’ फिर हंसते हुए कहते हैं- हर घूंट की कीमत 7,000 है. अब खाना नहीं खाऊंगा, सिर्फ यही कॉफी पीऊंगा. लेकिन जैसे ही वह पहला सिप लेते हैं, उनका जवाब आता है, ‘कॉफी थोड़ी फीकी है… कोई लड्डू-बूंदी साथ में भेज दो.’

अब वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने कहा, “दिलजीत भाई प्योर एंटरटेनमेंट हैं”. तो वहीं, कुछ ने कहा, “भाई हर बार हंसा-हंसा कर मार देते हैं.”

यह भी पढ़े: Video: विराट कोहली ने स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को देखकर किया कुछ ऐसा, देखकर शर्मा जाएंगे आप

The post Video: ‘इतने में तो हिंदुस्तान में शादी…’, लंदन की इस चीज को देख बौखलाए दिलजीत दोसांझ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top