Hot News

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से जब्त की 503 पेटी अंग्रेजी शराब, जानिये कितनी है कीमत

Liquor seized in Palamu | पलामू , रमेश रंजन: पलामू जिले के सतबरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एनएच 75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के किनारे पोलपोल गांव स्थित पलामू ढाबा में खड़ी ट्रक से लगभग 503 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इसका बाजार मूल्य करीब 45 लाख बताया जा रहा है. पुलिस ने तत्काल ट्रक को जब्त कर चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस को क्या मिला

बता दें कि पुलिस को ट्रक से छुपा कर रखे गये रॉयल स्टैग की 23 पेटी, रॉयल चैलेंज 21 पेटी और इंपीरियल ब्लू की 459 पेटी आरसी,आर एस, आइबी ब्रांड के क्वार्टर, हाफ और फुल की बोतलें मिली हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस ने इसकी सूचना उत्पाद विभाग को भी दे दी है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थाना प्रभारी ने क्या बताया

इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि ट्रक संख्या एच आर 69 डी 3182 गढ़वा की ओर से आ रही थी. पोलपोल स्थित पलामू ढाबा में खड़ी कर ट्रक चालक और सह चालक खाना खा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें टाटा कंपनी के बोरी में धान की भूसी भरा हुआ था. बोरी को आगे कर नीचे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी हुई थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक और सह चालक राजस्थान के रहने वाले हैं.

बंगाल भेजी जा रही थी शराब

बताया जाता है कि शराब की खेप पंजाब से कई राज्यों को पार करते हुए पश्चिम बंगाल के एक शहर में भेजी जा रही थी. इस कार्रवाई में सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा समेत सुबोध कुमार सिंह, राजीव रंजन, बसंत कुमार दुबे, संतोष कुमार साहू समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान, आज निकलेगा मशाल जुलूस

Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका

The post पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से जब्त की 503 पेटी अंग्रेजी शराब, जानिये कितनी है कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top