Hot News

Liquor Scam : जांच में बड़ा खुलासा, विनय चौबे की पत्नी के खाते में यहां से हर माह आती थी मोटी रकम

Liquor Scam : झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है. एसीबी की जांच में यह बात सामने आयी है कि निलंबित आइएएस विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता के बैंक अकाउंट में हर महीने 1 लाख रुपये जमा होते थे. हैरानी की बात है कि यह पैसे कहीं और से नहीं बल्कि नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय सिंह की कंपनी के खाते से जमा होते थे. इसका भुगतान कंसल्टेंसी फी के रूप में वर्ष 2017 से लेकर 2023 के बीच किया गया, लेकिन वर्ष 2023 के बाद भुगतान बंद हो गया.

विनय सिंह को पूछताछ के लिए भेजा गया है नोटिस

पूर्व में जांच के दौरान विनय सिंह ने इडी को यह भी बताया था कि विनय चौबे की पत्नी उनके कारोबार को बढ़ाने में मदद करती थी. विनय चौबे के परिवार के साथ उनका पारिवारिक संबंध रहा था. मालूम हो मामले में कारोबारी विनय सिंह को पूछताछ के लिए एसीबी की ओर से दो बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा चुका है. लेकिन अभी तक वह एसीबी मुख्यालय के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. उनके प्रतिनिधियों द्वारा एसीबी को बताया गया कि विनय सिंह बीमार चल रहे हैं, इसलिए वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हो सकते हैं.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

विनय चौबे और उनके करीबियों की संपत्ति की होगी जांच

इधर शराब घोटाला मामले में एसीबी ने कल मंगलवार को निलंबित आइएएस विनय चौबे और उनके करीबियों के खिलाफ पीई दर्ज कर लिया है. अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े बिंदुओं पर जांच की जायेगी. इस क्रम में एक चेक पीरियड निर्धारित किया जायेगा. इस दौरान कितने रुपये वैध तरीके से अर्जित और खर्च हुए, कितनी संपत्ति की खरीदारी हुई या निवेश किये गये, इन सबकी जांच की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

BBMKU : 19 जुलाई को बीबीएमकेयू का दूसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति हो सकती हैं मुख्य अतिथि

Corona Update : झारखंड में 6 कोरोना संक्रमित मरीज, एक की हुई मौत, अब तक इतने हुए ठीक

Giridih News: सरिया के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

The post Liquor Scam : जांच में बड़ा खुलासा, विनय चौबे की पत्नी के खाते में यहां से हर माह आती थी मोटी रकम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top