Corn Cheese Balls: अगर आप कुछ झटपट, कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक की तलाश में हैं, तो कॉर्न चीज बॉल्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. ये मकई के दाने, चीज और हल्के मसालों से अंदर से मलाईदार और बाहर से क्रिस्पी बनती हैं. जो बच्चों और बड़ों, दोनों को खूब पसंद आती हैं. आप इसे शाम की चाय के साथ हो या किसी पार्टी में स्टार्टर के तौर पर बनाकर सबका सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इसे घर पर बनाने के बारे में.
कॉर्न चीज बॉल्स बनाने की सामग्री
- उबला हुआ स्वीट कॉर्न – 1 कप
- मोजेरेला चीज -1 कप
- आलू – 2 उबले हुए
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1-2
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पत्ता (बारीक कटा) – 2 कलियां
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स
कॉर्न चीज बॉल्स बनाने की विधि
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में उबला हुआ स्वीट कॉर्न, चीज, उबले मैश किए हुए आलू डालें.
- अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर सभी चीज को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद सा आटा बना लें.
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें, फिर हर बॉल को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से लपेट लें.
- इसके बाद अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर इसे मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक अच्छे से तलें.
- तैयार हुए क्रिस्पी कॉर्न चीज बॉल्स को हरे चटनी, टमैटो केचप या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक
The post Corn Cheese Balls: घर पर बनाएं होटल जैसा ये टेस्टी क्रिस्पी स्नैक्स appeared first on Naya Vichar.

