Hot News

छपरा में पुलिसकर्मियों की बस में ट्रक ने मारी टक्कर, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी में जा रहे 17 जवान जख्मी

छपरा में पुलिसकर्मियों की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर रोहतास के डेहरी ऑन सोन से सिवान जा रही पुलिसकर्मियों की बस छपरा में हादसे का शिकार हो गयी. बालू लदे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. हादसे में करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. वहीं बस के ड्राइवर की हालत अधिक गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया.

कैसे हुआ हादसा?

अस्पताल में इलाज कराने पहुंची जख्मी स्त्री पुलिसकर्मी ने बताया कि बस में सवार होकर सभी पुलिसकर्मी सिवान जा रहे थे. बस खड़ी थी. इस दौरान एक ट्रक ने आकर जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में शिकार बने पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, बस के ड्राइवर को चोट अधिक आयी है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

(सारण से हरि प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट)

समाचार अपडेट की जा रही है.

The post छपरा में पुलिसकर्मियों की बस में ट्रक ने मारी टक्कर, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी में जा रहे 17 जवान जख्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top