Hot News

Prashant Kishor:…जैसे कोई बूढ़ा शेर कहे कि मैं शाकाहारी हो जाऊंगा, प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?   

Prashant Kishor: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. साथ ही नेतृत्वक बयानबाजी का भी सिलसिला जारी है. एक नेता दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता लालू प्रसाद यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध और खराब होती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य प्रशासन पर निशाना साधा है.

प्रशांत किशोर ने लालू पर बोला हमला

वहीं इस बयान पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद पर हमला कर बोला कि उनका अपराध पर बात करना ऐसा है जैसा कोई बूढ़ा शेर कहे कि मैं शाकाहारी हो जाऊंगा. बता दें कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार बदलाव यात्रा पर निकले हुए हैं. इसी यात्रा के दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव पर जमकर निशाना साधा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

‘जैसे कोई शेर शाकाहारी होने की बात करे’

लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव अगर अपराध की बात कर रहे हैं तो यह वैसा ही है जैसे जंगल में कोई शेर शाकाहारी होने की बात करे. अगर लालू कानून-व्यवस्था की बात करते हैं, तो यह वैसा ही होगा जैसे कोई बूढ़ा शेर कहे कि वह अब शाकाहारी हो जाएगा. प्रशांत किशोर की यह टिप्पणी लालू के उस पोस्ट पर है, जिसमें उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए है. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश पर भी निशाना साधा.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur: दहेज में किडनी मांगने का सनसनीखेज मामला, मना किया तो…हिली बिहार पुलिस

The post Prashant Kishor:…जैसे कोई बूढ़ा शेर कहे कि मैं शाकाहारी हो जाऊंगा, प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?    appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top