Hot News

Bihar News: रोहतास सड़क हादसे में युवक की मौत, 6 दिन पहले हुई थी शादी

Bihar News: सासाराम. रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के तुर्कबलिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय नवविवाहित युवक दीपक तिवारी की मौत हो गई है. दीपक की शादी 5 जून को ही हुई थी और 9 जून को गवना कराकर वह ससुराल से लौटा था. हादसे से परिवार गहरे शोक में डूब गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक दीपक तिवारी राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी राम दरोगा तिवारी के पुत्र थे.

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

दीपक के बड़े भाई मनीष तिवारी ने बताया कि दीपक का तिलक 2 जून को हुआ था और 5 जून को उनकी शादी हुई. 9 जून को ही गवना कराकर वह ससुराल से पकड़ी गांव लौटे थे. बुधवार सुबह दीपक अपनी नई बाइक से जा रहे थे, तभी तुर्कबलिया के पास एक ट्रक ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर के कारण दूसरी बाइक ने दीपक की बाइक को ठोकर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने मृत्यु की पुष्टि की है. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और अब उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही ट्रक और उसके चालक की तलाश कर ली जायेगी.

Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड

The post Bihar News: रोहतास सड़क हादसे में युवक की मौत, 6 दिन पहले हुई थी शादी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top