Hot News

‘दुनिया से तंग आ चुका…’ रांची के दवा व्यापारी ने पटना में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

Bihar Suicide News: पटना के बेउर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रांची के रहने वाले 30 वर्षीय दवा व्यापारी विवेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बेउर थाना के 70 फीट रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास एक किराए के मकान में हुई.

जानकारी के अनुसार, विवेक मूल रूप से रांची के रहने वाले थे और वहां अपना मेडिकल स्टोर चलाते थे. वह अक्सर दवाओं की खरीददारी के सिलसिले में पटना आया करते थे. इस बार भी वे अपने करीबी दोस्त आकाश कुमार के यहां रुके थे. आकाश BPSC की तैयारी कर रहे हैं और इसी मकान में रहते हैं.

घटना के वक्त छत पर सो रहा था दोस्त

घटना के वक्त आकाश छत पर सो रहे थे. जब वे सुबह नीचे आए, तो उन्होंने विवेक को पंखे से लटका पाया. उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए AIIMS पटना भेजा.

सुसाइड नोट में छलका दर्द

फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि विवेक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस नोट में उन्होंने लिखा है कि वे दुनिया से तंग आ चुके हैं और अब और नहीं जीना चाहते. पुलिस सुसाइड नोट की गहनता से जांच कर रही है.

वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की है, ताकि किसी भी संदेह को दूर किया जा सके.

क्या था विवेक के मन में दर्द?

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक सफल दवा व्यापारी को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा. क्या कोई निजी तनाव था या फिर कोई और कारण? परिजन और मित्रों से पूछताछ की जा रही है.

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है हिंदुस्तान की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती 4154 KM की दूरी

The post ‘दुनिया से तंग आ चुका…’ रांची के दवा व्यापारी ने पटना में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top