Hot News

Manchurian Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं चाइनीज स्टाइल मंचूरियन

Manchurian Recipe: आजतक अपने पनीर, वेज और सोया मंचूरियन खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बची हुई ब्रेड से कुछ चाइनीज फ्लेवर वाला स्नैक्स बन सकता है? ऐसे में आज हम आपको ब्रेड मंचूरियन की रेसिपी बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं.  ये डिश हर बाइट में चटपटा स्वाद भरा होता होता है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने के बारे में. 

ब्रेड मंचूरियन बनाने की सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस – 6 से 8
  • कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच 
  • मैदा – 2 चम्मच 
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • लहसुन – 4-5 कलियां (कटी हुई)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • टमाटर सॉस – 2 चम्मच 
  • चिली सॉस, सोया सॉस – 1 चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स

ब्रेड मंचूरियन बनाने की विधि 

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काट लें या अच्छे से मसल लें. 
  • फिर इसमें थोड़ा पानी, मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और गरम तेल में डीप फ्राई करें. 
  • इसे सुनहरे और कुरकुरा होने तक अच्छे से तल कर निकाल लें. 
  • अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, फिर इसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से भूनें. 
  • अब इसमें टमाटर सॉस, सोया सॉस और चिली सॉस डालें. 
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और ग्रेवी के लिए थोड़ा पानी डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. 

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

The post Manchurian Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं चाइनीज स्टाइल मंचूरियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top