Hot News

The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू ने 6 साल बाद वापसी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ठेस पहुंचाकर मैं…

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी की घोषणा करके फैंस को खुश कर दिया. फैंस उन्हें जज के रूप में देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. वह अर्चना पूरन सिंह संग दिखाई देंगे. नया सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा. अब सिद्धू पाजी ने 6 साल बाद अपनी वापसी पर चुप्पी तोड़ी है.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में 6 साल बाद वापसी करने पर क्या बोले सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “मैं जहां भी जाता था, लोग मुझसे पूछते थे, आप द कपिल शर्मा शो में वापस क्यों नहीं आ रहे हैं? और फिर कड़ी मेहनत और किस्मत के साथ, मुझे शो वापस मिल गया. द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वापस आना अब होम रन और घर वापसी जैसा लगता है.”

अर्चना पूरन सिंह को लेकर क्या बोले सिद्धू

सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि शो में लौटने से पहले मैंने उनके बारे में बात करना सुनिश्चित किया. उन्होंने कहा, “मैंने अर्चना जी के लिए भी बात की थी. मैं दुर्गा का भक्त हूं, यह कैसे हो सकता है कि उनके दिल को ठेस पहुंचाकर मैं वापस आऊं. वो फरमाइश भी मेकर्स ने मान ली और वो शो में मेरे साथ हैं. आप सभी के प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद. मैं इस शो में वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के बारे में

पहला सीजन 2024 में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ था. दो सीजन की सफलता के बाद, अब तीसरा सीजन 21 जून को प्रीमियर के लिए तैयार है. शो में अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा हैं. पहले गेस्ट के तौर पर सलमान खान नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

The post The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू ने 6 साल बाद वापसी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ठेस पहुंचाकर मैं… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top