Hot News

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर डायरेक्ट करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से क्लर्क भर्ती मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. एसबीआई ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 13,735 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं.

SBI Clerk Mains Result 2025: मार्च में हुई थी मेन्स परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 जनवरी 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी के आखिरी हफ्ते में हुई थी. इसके लिए रिजल्ट मार्च में जारी हुआ. इसके बाद मेन्स का आयोजन 10 से 12 अप्रैल 2025 के बीच हुआ था. अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है.

SBI Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर latest updates पर जाना होगा.
  • इसके बाद Results के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब SBI Clerk Mains Result 2025 pdf पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

SBI Clerk Mains Result 2025 Direct Link यहां चेक करें.

The post SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर डायरेक्ट करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top