Hot News

Samastipur : विधायक ने किया संत कबीर हॉस्पीटल का उद्घाटन

दलसिंहसराय . शहर के रामपुर जलालपुर रोड स्थित संत कबीर हॉस्पीटल मल्टी स्पेशलिटी व ट्रामा सेंटर का स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने फीता काट कर उद्घाटन किया. श्री मेहता ने कहा कि शहर में आधुनिक चिकित्सा सुविधा ग्रामवासियों के लिए उपलब्ध कराई गई है. सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी, डा. बसंत सिंह, पूर्व विधायक शील कुमार राय, इं. अमित अभिषेक, एडीसी शंभूनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, जिपा सुनीता शर्मा, हेमलता कुमारी, गीता साह, राजेश्वर महतो, कंचन माला थे. हॉस्पिटल के संचालक डा. राज कुमार साह ने कहा कि इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है. 24 घंटे इमरजेंसी सेवा में इलाज करने का हरसंभव प्रयास रहेगा. अस्पताल के कर्मियों ने मरीजों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करने का शपथ लिया. मौके पर डा. मीरा कुमारी, डा. राजीव कुमार, डा. अमित कुमार, डा. अमित कुमार साह, डा. सपना राज आनंद, डॉ. डीएन सिंह, राजद के राज दीपक, चंदन प्रसाद, नीलम सहनी, मनीष वर्णवाल, अभिनव समीर, मो. जाबिर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur : विधायक ने किया संत कबीर हॉस्पीटल का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top