Hot News

Bihar Crime : पटना में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime : पटना जिले के दनियावां में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है. यह घटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर इलाके के एरई-खरभैया रोड पर घटी. हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई है

नालंदा और बेतिया का रहने वाला था मृतक

दोनों मृतकों की पहचान नालंदा के भोभी गांव निवासी सौरव कुमार और बेतिया के नौतन निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है. सौरव नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ ​​छोटे का पुत्र था. जबकि आनंद पिछले दस दिनों से सौरव के घर आया हुआ था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश या पैसों के लेन-देन का विवाद हो सकता है. हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए हर संभव पहलू पर जांच कर रही है. हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा.

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना विक्रम सिहाग ने बताया कि आज सुबह शाहजहांपुर थाना अंतर्गत सरथुआ गांव के पास से 02 व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं. मृतकों की पहचान कर ली गई है, शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में पैसे के लेन-देन में विवाद के कारण यह घटना हुई प्रतीत हो रही है. जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : Video: बिहार में 10 एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती, वीडियो में देखिए पुलिस ने कैसे किया नष्ट

परिवार में मातम

हत्या की समाचार से दोनों युवक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों युवक के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read : Bihar News: भागलपुर में बनेगा मॉडल पार्क, 3.38 करोड़ की लागत से होगा तैयार

The post Bihar Crime : पटना में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top