Pitru Paksha 2026 Dashami Shradh: पितृपक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का विशेष महत्व माना गया है. आज 05 अक्टूबर 2026 को पितृपक्ष की दशमी तिथि है. आइए जानें इस दिन श्राद्ध का मुहूर्त और धार्मिक महत्व
कब से कब तक है दशमी तिथि?
दशमी तिथि का आरंभ 05 अक्टूबर को तड़के 03:53 बजे होगा और इसका समापन 06 अक्टूबर 2026 को तड़के 02:07 बजे होगा.
पितृपक्ष दशमी पर आज इसका करें श्राद्ध
आज पितृपक्ष की दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार जिन लोगों का निधन दशमी तिथि को हुआ है, उनका श्राद्ध इसी दिन किया जाता है.
श्राद्ध कर्म के लिए शुभ समय इस प्रकार है:
- कुतुप मुहूर्त: दोपहर 11:46 से 12:33 बजे तक
- रौहिण मुहूर्त: दोपहर 12:33 से 01:20 बजे तक
- अपराह्न काल: दोपहर 01:20 से शाम 03:41 बजे तक
दशमी श्राद्ध का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशमी तिथि पर विधि-विधान से श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है. पितरों की कृपा से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है. पिंडदान के माध्यम से कष्ट भोग रही आत्माओं को मुक्ति मिलने की भी मान्यता है. यह भी कहा जाता है कि दशमी के दिन किसी पवित्र कुएं के समीप पिंडदान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है.
ये भी पढ़ें: Indira Ekadashi 2026 पर किन पितरों का करें श्राद्ध? मृत्यु तिथि याद नहीं तो जानें क्या है सही नियम
दशमी श्राद्ध की विधि
- संभव हो तो गंगा नदी या किसी पवित्र नदी के किनारे श्राद्ध कर्म करवाएं.
- नदी किनारे श्राद्ध संभव न हो तो घर पर भी श्रद्धापूर्वक श्राद्ध किया जा सकता है.
- दोपहर के समय श्राद्ध पूजा शुरू करें और योग्य ब्राह्मण की सहायता से मंत्रोच्चार करें.
- पूजा के बाद विधि-विधान से जल का तर्पण करें.
- श्राद्ध के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाकर उन्हें दान-दक्षिणा दें.
- भोग में से गाय, कुत्ते और कौवे के लिए हिस्सा अलग रखें.
- उन्हें भोजन कराते समय अपने पितरों का स्मरण करें और मन ही मन श्राद्ध स्वीकार करने की प्रार्थना करें.
- श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया श्राद्ध पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Indira Ekadashi Daan: इंदिरा एकादशी पर क्या दान करें? पितरों की शांति के लिए इन चीजों का दान माना जाता है शुभ
The post Pitru Paksha Dashami 2026: पितृपक्ष की दशमी आज, जानें किसका होता है श्राद्ध, शुभ मुहूर्त और पूरी विधि appeared first on Naya Vichar.

