नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : राजद विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के दलसिंहसराय जाने के क्रम में शनिवार को मुसरीघरारी में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया l इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सूबे बिहार में महागठबंधन के पक्ष में लहर है l नीतीश प्रशासन अब चंद दिनों की मेहमान है l आम-आवाम आशा भरी निगाहों से तेजस्वी यादव को लेकर उत्साहित है तथा तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही है l नीतीश प्रशासन हर मोर्चे पर पूर्णतः विफल है l बिहार में बेहद तेजी से बढ़ रहे अपराध की घटनाएं बेहद चिंताजनक है l

बिहार में भय, भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है l नीतीश प्रशासन से लोगों का मोहभंग हो चुका है l बिहार में शासन का इकबाल खत्म हो गया है l मौके पर उजियारपुर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, वरीय राजद नेता लालबाबू महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, राजद नेता विजेंद्र राम, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार रंभू, मो.राजा, अरुण सिंह, अजय राय, डा. राम पुकार सिंह, मनोज कुमार राय, संदीप प्रशासन आदि मौजूद थे l

