नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/समस्तीपुर– शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत घिवाही पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में गुरुवार को एक भावुक पल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने की। जबकि संचालन शिक्षक मिंतुल्लाह रहमानी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संतोष कुमार को बीएससी से चयनित प्रधान शिक्षक पद पर चयनित होने पर स्थानांतरण को लेकर शिक्षक शिक्षिका के द्वारा पाग, चादर, माला, डायरी और कलाम देकर सम्मानित किया गया। वही विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक को भाव रूप से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया। पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने कहा कि शिक्षक संतोष कुमार की कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रही, यह अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक किया। मौके पर शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।


