नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत में इन दोनों मवेशी चोरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय पशुपालक रतजगा कर समय व्यतीत कर रहे हैं। फिर भी वे मवेशी चोरों को पकड़ पाने में विफल साबित हो रहे हैं। रविवार की रात भी मवेशी चोरों ने जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड 01 एवं 02 से 15 बकरियों की चोरी कर ली। इनमें संदीप राय की 05,देवेंद्र राय की 04, योगेंद्र राय की 01, महेश्वर दास की 03 एवं दासीन की 02 बकरियां शामिल हैं। हद तो यह है कि हर बार मवेशी चोरों को लेकर पुलिस को सूचना दी जाती है,फिर भी परिणाम शून्य निकलता है।

