Hot News

प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल को लीगल नोटिस मामले में घेरा, बोले – जब गीदड़ की मौ”त आती है तो शहर की ओर भागता है

नया विचार न्यूज़ सीतामढ़ी। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज सीतामढ़ी के बाजपट्टी में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर लीगल नोटिस भेजने के मामले में निशाना साधा।

भाजपा सांसद को घेरते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कहावत है, गीदड़ की मौत आती है तो वो शहर की ओर भागता है। उनको पता नहीं है कि किससे उलझ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमने मानसिक तौर पर बीमार कहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मेडिकल कॉलेज कब्जा करने का खुलासा किया। मेरे खुलासे पर उनकी हिम्मत नहीं हुई कि हमको लीगल नोटिस भेजें। संजय जायसवाल ने लीगल नोटिस भेजकर कहावत को प्रमाणित कर दिया है।

उन्होंने आगे तंज करते हुए कहा कि किश्त जारी होने का डर इतना है कि कुछ गीदड़ पहले से फड़फड़ाने लगे हैं कि कहीं अगला नंबर मेरा न हो! दिलीप जायसवाल पहले से मूर्छित होकर गिर गए, भागे हुए हैं। अब नए-नए खिलाड़ी आ रहे हैं, इनका भी उपाय किया जाएगा।

वहीं प्रशांत किशोर ने राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव द्वारा उनको भाजपा की B टीम बताने पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय यादव हरियाणा के यादव हैं। बिहार के हैं भी नहीं, और चाहते हैं कि बिहार को अपने हिसाब से चला लें। हरियाणा का आदमी बिहार पर राज करना चाहता है, जैसे अमित शाह दिल्ली में बैठकर सोचते हैं कि बिहार को चला लेंगे।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि दिलीप जायसवाल को हमने मूर्छित किया, मंगल पांडेय का पर्दाफाश किए, अशोक चौधरी को दबाए, अब संजय जायसवाल भी प्रशांत किशोर से लड़ रहे हैं। उधर राजद की राबड़ी देवी दिलीप जायसवाल को अपना भाई बताती हैं, और प्रशांत किशोर कैसे भाजपा की B टीम हो गए?

प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा-दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा.

प्रशांत किशोर ने इससे पहले सीतामढ़ी के बाजपट्टी में जनसभा के दौरान जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और स्त्री को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक प्रशासनी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस प्रशासन भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद बाजपट्टी के या सीतामढ़ी के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top