Hot News

जीविका निधि में केंद्र द्वारा 105₹ करोड़ की राशि का हस्तांतरण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आज दिनांक 02 सितम्बर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया ।

माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा रिमोट का बटन दबा कर 105 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण जीविका निधि में किया गया ।

यह कार्यक्रम 12:30 अपराह्न से शुरू हुआ, जिसने माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी, माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार श्री विजय कुमार सिन्हा जी, माननीय वित्त मंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी, माननीय ग्रामीण विकास मंत्री बिहार श्री श्रवण कुमार जी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर जिले में माननीय संसद शाम्भवी चौधरी , माननीय विधायक श्री अख्तरुल इस्लाम शाहीन , माननीय विधायक श्री बिरेन्द्र कुमार , जिला पदाधिकारी समस्तीपुर ,उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी तथा अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

जीविका निधि के शुभारंभ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्त्री सशक्तिकरण को राष्ट्रीय विकास महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल स्त्रीओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साझा लिंक और दूरदर्शन के माध्यम से किया गया, जिसे बिहार के सभी 38 जिलों में जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा। समस्तीपुर में वर्चुअल माध्यम से बड़ी संख्या में स्त्रीओं की भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही, जिले के सभी जीविका प्रखंड कार्यालयों और स्त्री संकुल स्तरीय संघों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जीविका दीदियों ने कार्यक्रम का प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा।

 

 

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top