Hot News

20 सितंबर से छेहरटा (अमृतसर) और सहरसा के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस का किया जायेगा नियमित परिचालन

 नया विचार न्यूज़ समस्तीपुरयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सुपौल-निर्मली-झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी- रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-मुरादाबाद-अम्बाला कैंट-अमृतसर के रास्ते सहरसा और छेहरटा के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 15 सितम्बर, 2025 सोमवार को 05531 सहरसा-छैहरटा उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया गया है।

यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं।

गाडी सं. 14628/14627 छेहरटा-सहरसा-छेहरटा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का नियमित परिचालन छेहरटा से दिनांक 20.09.2025 से तथा सहरसा से दिनांक 22.09.2025 से प्रारंभ किया जा रहा है । यह ट्रेन छेहरटा से प्रत्येक शनिवार तथा सहरसा से प्रत्येक सोमवार परिचालित की जायेगी ।

दिनांक 20.09.2025 से प्रत्येक शनिवार को गाड़ी सं. 14628 छेहरटा-सहरसा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस छेहरटा से 22.20 बजे खुलकर 22.45 बजे अमृतसर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 01.50 बजे नरकटियागंज, 02.30 बजे सिकटा, 02.45 बजे रक्सौल, 04.28 बजे सीतामढ़ी, 05.35 बजे शिशो, 06.33 बजे सकरी, 07.03 बजे झंझारपुर, 07.38 बजे निर्मली, 08.00 बजे सरायगढ़ एवं 08.45 बजे सुपौल रूकते हुए 10.00 बजे सरहसा पहुंचेगी ।

दिनांक 22.09.2025 से प्रत्येक सोमवार को गाड़ी सं. 14627 सहरसा-छेहरटा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस सहरसा से 13.00 बजे खुलकर 13.33 बजे सुपौल, 14.10 बजे सरायगढ़, 14.43 बजे निर्मली, 15.28 बजे झंझारपुर, 16.20 बजे सकरी, 17.05 बजे शिशो, 19.00 बजे सीतामढ़ी, 22.25 बजे रक्सौल, 23.00 बजे सिकटा, मंगलवार को 00.25 बजे नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 02.40 बजे अमृतसर तथा 03.20 बजे छेहरटा पहुंचेगी ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top