नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के लाटबसेपुरा में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख रंजीत पटेल ने की। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। इनमें मुख्य रूप से हर घर शुद्ध जल,हर गली पक्की सड़क, 125 यूनिट बिजली फ्री, वृद्धा पेन्शन 400 से बढ़कर 1100 रुपए करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,प्रशासनी विधालयों में शानदार भवन, छात्र –छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए ब्याज रहित लोन की सुविधा, हर महीने मुफ्त राशन की सुविधा, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के बारे मे सभी लोगों के साथ चर्चा की गई। मौके पर पूर्व सरपंच चितरंजन शर्मा, सद्दाम हुसैन, राजीव कुमार दास, संजय दास, विपीन कुमार, राजेश रजक, जामुन सहनी,विकास सहनी, सुरेश राय, छोटेलाल सहनी, टुना चौरसिया, शिव कुमार राम, किशोरी महतो आदि मौजूद रहे।

