Hot News

अनूठा है घोष परिवार का शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान

चतरा. शहर के नगवां सुरही मुहल्ला स्थित घोष परिवार का शारदीय नवरात्र पूजा अपने-आप में अनूठा है. परिवार के सदस्य अपने घर में मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. दुर्गा पूजा बंगाली रिति-रिवाज से होती है. परिवार के लोग षष्ठी को शंख ध्वनि, उल्लू ध्वनि व ढाक के अद्भूत मिश्रण के साथ संध्या काल में बेलवरण की पूजा करते हैं. पूजा की शुरूआत स्व वीरेंद्रनाथ घोष ने 1970 में की थी. यहां 55 वर्षो से पूजा-अर्चना हो रही है. परिवार के सभी सदस्य पूजा में होनेवाले खर्च का वहन स्वयं करते हैं. पूजा के सफल संचालन में मिरेंद्र नाथ घोष, विभूतिनाथ घोष, विश्वजीत घोष, सोमेंद्र नाथ घोष, सुभाष घोष, अभिषेक घोष, अभिजीत घोष, कमला घोष, विप्लव, सोलीना, मधुलीमा, विविशा, कल्पना, अभिनव समेत अन्य लगे हुए हैं. महाष्ठमी तिथि को 108 श्वेत कमल पुष्प से मां की अराधना होती है. पुष्प कोलकाता से मंगाया जाता है. साथ ही मां दुर्गा की अराधना शुद्ध घी के 108 दीपक जला कर की जाती है. वहीं विशेष आरती की जाती है. घोष परिवार की ओर से दसवीं तिथि को घर की स्त्रीओं द्वारा मां दुर्गा को सिंदूर लगाने की परंपरा है. इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर का आदान-प्रदान करती हैं. सुहाग की रक्षा की कामना करते हुए मां दुर्गा को विदाई दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अनूठा है घोष परिवार का शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top