Hot News

How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका 

How To Make Perfect Gol Roti: जब हम रोटी बेलते हैं तो अक्सर वो गोल बनने की बजाय कभी चौकोर, कभी त्रिकोण या फिर किसी नक्शे जैसी बन जाती है. ऐसे में घर वाले मजाक भी कभी-कभी बनाते है.गोल रोटी सिर्फ देखने में अच्छी नहीं लगती, बल्कि उसे बेलना और सेंकना भी आसान हो जाता है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं कुछ बहुत आसान टिप्स और सीक्रेट्स, जिनकी मदद से आप भी घर पर बना सकते हैं एकदम गोल, मुलायम और परफेक्ट रोटी. आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका. 

गोल रोटी बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • नमक – एक चुटकी (वैकल्पिक)
how to make perfect gol roti
How to make perfect gol roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  4

रोटी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा डालें, फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम और मुलायम आटा गूंथें 
  • इसके बाद आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें, जिससे रोटियां मुलायम बनें. 
  • आटे की बराबर-बराबर छोटी लोइयां बना लें. इसके बाद हर लोई को हल्का सा गोल करके हथेली पर दबाएं. 

गोल रोटी के लिए टिप्स (Round Roti Shape Tips)

how to make perfect gol roti 1
How to make perfect gol roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  5
  • तैयार हुए लोई को सूखे आटे में लपेटें. 
  • फिर बेलन से चारों तरफ बराबर दबाव डालते हुए बेलें. 
  • बेलते समय बार-बार लोई को घुमाते रहें, इससे रोटी गोल बनेगी. 
  • बेलन को हल्के हाथ से चलाएं, हर बार बेलने पर लोई को गोल आकार में फैलाएं. इस प्रैक्टिस के साथ रोटियां और परफेक्ट गोल बनेंगी. 

रोटी सेकने के टिप्स 

how to make perfect gol roti 3
How to make perfect gol roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  6

गैस में तवा गरम करें. इसके बाद रोटी को पहले एक तरफ हल्का सेंकें, फिर पलट दें. फिर दूसरी तरफ ब्राउन कलर आने पर फिर पलटें. रोटी को हल्के से दबाएं, वह फूल जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Sev Puri Recipe: मुंबई की गलियों का स्वाद अब आपके घर में, बनाएं तीखी-मीठी सेव पूरी

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

The post How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top