Hot News

BSNL का 30 दिन वाला खास प्लान, मिलेगा डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

देश की प्रशासनी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक सस्ता प्लान पेश किया है. कंपनी ने एक बार फिर प्राइवेट कंपनियों को टेंशन बढ़ा दी है. BSNL के जिस प्लान की बात हम कर रहे हैं उसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है. इसमें यूजर्स को पूरे देश में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने इसमें और भी कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जोड़े हैं. आइए आपको इस प्लान में पूरी जानकारी डिटेल में बताते हैं.

BSNL का 225 रुपये वाला प्लान

225 रुपए वाले BSNL प्लान में आपको डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. साथ ही लोकल और STD अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा रहेगी और हर दिन 100 SMS भी फ्री मिलेंगे. अगर आपका डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाता है तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी. वैलिडिटी की बात करें तो इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

Jio का 239 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलता है. इसकी वैलिडिटी 22 दिन की है. खास बात ये है कि इसके साथ आपको JioTV और Jio Cloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है. अगर आपका डेली का डेटा खत्म हो जाता है, तो नेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी.

BSNL vs Jio: अंतर

BSNL के इस प्लान को जियो के सस्ते प्लान से कम्पैरिजन करें तो जियो का प्लान 14 रुपये ज्यादा महंगा है, लेकिन इसमें न तो उतना डेटा मिल रहा है और न ही ज्यादा दिन की वैलिडिटी. वहीं BSNL सिर्फ 14 रुपये कम में डेली 1 जीबी ज्यादा डेटा और 8 दिन की ज्यादा वैलिडिटी दे रहा है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क, डिजिटल इंडिया को मिलेगा नया आयाम

यह भी पढ़ें: Phonepe या Google Pay नहीं, MyJio पर मिलेगा Jio का ये सस्ता प्लान

The post BSNL का 30 दिन वाला खास प्लान, मिलेगा डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top