बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले दो दिन के बिहार दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अररिया में जनसभा किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू एंड कंपनी और राहुल गांधी घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहते हैं और हम उन्हें निकाला चाहते हैं. राहुल गांधी ने घुसपैठियों को वोटर बनाने के लिए यात्रा निकाली. लेकिन हमारे रहते ऐसा नहीं होगा. हम एक-एक घुसपैठियों को बाहर निकालकर रहेंगे.
फारबिसगंज (बिहार) में कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के मंडल स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहा हूँ। https://t.co/917c9kcxXe
— Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2025
महागठबंधन घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं: अमित शाह
गृहमंत्री ने जनसभा में मौजूद लोगों से अपने अंदाज में सवाल पूछा कि क्या बिहार में रह रहे घुसपैठियों को निकाला जाना चाहिए की नहीं. राहुल बाबा और उनके सहयोगी कान खोलकर सुन लो बिहार क्या कहीं पर भी यात्रा निकाल दो. लेकिन भाजपा चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ये भी पूछा कि क्या एक भी सही आदमी का नाम वोटर लिस्ट से कटा है? गृह मंत्री के इस सवाल पर लोगों ने भी ना में जवाब दिया.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
BJP की सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता: गृह मंत्री
दो दिन के बिहार दौरे पर आए गृह मंत्री ने कार्यकर्ता का जोश भरते हुए कहा कि अगर बीजेपी आज देश और देश के कई राज्यों में सत्ता में है तो उसकी वजह पार्टी के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. अन्य पार्टियों में चुनाव नेता के दम पर जीते जाते हैं. लेकिन बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतती है. इस दौरान शाह ने नेताओं के साथ ही चुनाव में कार्यकर्ताओं को 160 प्लस सीटों को जीतने का टारगेट दिया.
इसे भी पढ़ें: “हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने के लिए पैदा हुए हैं नरेंद्र मोदी”, राहुल-तेजस्वी को केंद्रीय मंत्री ने बताया खतरनाक
The post “लालू-राहुल घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहते हैं और हम निकाला”, अररिया से गृह मंत्री का महागठबंधन को चुनौती appeared first on Naya Vichar.

