Hot News

Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री, समर अपनी मौत को लेकर करेगा चौंकाने वाला खुलासा

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. देविका के कैंसर के बारे में अनु और पूरे परिवार को पता चल गया है. देविका का साथ देने के लिए अनु ने ठान लिया है और वह उसकी बकेट लिस्ट पूरी करना चाहती है. देविका, शाह और कोठारी परिवार की स्त्रीओं के साथ अनु ट्रिप पर निकलने वाली है. इस दौरान कई सारी मुश्किलों का सामना अनु और सारी स्त्रीओं को करना होगा. इस बीच शो में एक नयी एंट्री होने वाली है. आपको उनके बारे में बताते हैं.

अनुपमा में सागर पारेख की एंट्री

अनुपमा में सागर पारेख यानी समर की एंट्री होने वाली है. गॉसिप टीवी के एक रिपोर्ट के अनुसार, सागर एक कैमियो रोल में दिखेंगे, जहां वह अपनी मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करेगा. इस खुलासे से अनुपमा हिल जाएगी. समर की मौत बहुत पहले हो गई थी. उसकी हत्या कर दी गई थी और ये ट्रैक काफी इमोशनल था. अब उनके वापस आने से शो की कहानी में एक नया टर्न आएगा.

समर बताएगा अपनी मां को शॉकिंग सच

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु सपने में समर को देखती है. समर अपनी मां को बॉन्ड याद दिलाता है जो वह दोनों शेयर करते थे. सपने में समर अपनी मां को हिंट देता है कि उसकी असामयिक मृत्यु के पीछे का सच पूरी तरह से बाहर नहीं आया है. वह बताता है कि कोई इंसान है जो जानता है कि उस दिन क्या हुआ था. ये जानकर अनु काफी हैरान हो जाएगी. अनु उससे और कुछ पूछ पाएगी इससे पहले ही समर की आत्मा वहां से गायब हो जाएगी. अनु के पास अब कई सवाल होंगे, जिसके बारे में वह पता करने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: देविका की आखिरी इच्छा पूरी करने अनु निकलेगी इन 12 लोगों के साथ, जर्नी शुरू होते ही आ जाएगी ये दिक्कत

The post Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री, समर अपनी मौत को लेकर करेगा चौंकाने वाला खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top