Hot News

Patna News : शॉर्ट सर्किट से पीएमसीएच के स्टोर रूम में लगी आग, सामान हुए राख

संवाददाता, पटना : पीएमसीएच कैंपस के यूटिलिटी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर रूम में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. इस अगलगी में स्टोर रूम में रखे पुराने सामान जल गये. पंखा, मेडिकल सामग्री समेत अन्य सामान स्टोर रूम में थे. अगलगी की समाचार मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस, टीओपी और अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट पहुंच गये. समय रहते दमकल के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. पीएमसीएच में आग लगने की यह चौथी घटना है. इससे पहले जब आग लगी थी, तो पटना डीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया था. साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए सख्त आदेश दिये गये थे.

अंदर भरा धुआं, आग बुझाने को तोड़नी पड़ी दीवार

इस दौरान अग्निशमन के कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी. आग बुझाने में लगभग 45 मिनट का समय लग गया. मौके पर लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार अपनी टीम के साथ वहां से सामानों को हटाया. स्टोर रूम में लगी आग के कारण धुआं भर गया था. धुआं निकालने के लिए दीवार को तोड़ा गया. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि नयी बिल्डिंग बन रही है उसी में स्टोर रूम है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Patna News : शॉर्ट सर्किट से पीएमसीएच के स्टोर रूम में लगी आग, सामान हुए राख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top