Hot News

हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट सर्किट से लगी आग

– आग की चिंगारी देखते ही मरीज जान बचाकर अस्पताल से बाहर निकलने लगे हसनगंज पीएचसी हसनगंज में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. चिंगारी देखते ही मौजूद मरीज जान बचाकर किसी तरह बाहर निकलने लगे. अस्पताल गार्ड की सूझबूझ से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. अस्पताल कर्मचारियों ने प्रसव वार्ड से स्त्रीओं को बाहर निकला. शॉर्ट सर्किट से स्वास्थ्य केंद्र में आग लगी उस वक्त प्रसव वार्ड में 04 मरीज भर्ती थे. समय रहते ही इन सभी मरीजों को सुरक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल लिया. दो नवजात शिशु शामिल थे. कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. गार्ड मुकेश कुमार महतो ने अपनी सुझ बुझ से अग्निशामक यंत्र के सहयोग से आग पर काबू पाया. सिक्योरिटी गार्ड मुकेश कुमार महतो ने कहा कि चिकित्सक के ओपीडी में थे कि अचानक मरीज और उनके परिजन भागने लगे. कोई नुकसान नहीं हुआ है. कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया. इस घटना की जानकारी तुरंत विभाग के लोगों दी गयी. आशा अमरलता कुमारी ने कहा की मरीज को लेकर अस्पताल आए थे. गार्ड के द्वारा आज को बुझाया गया. बड़ी खतरा होते-होते टल गया. गर्भवती स्त्रीओं के साथ नवजात शिशु भर्ती थे. मरीज के परिजन पुतुल देवी ने बताया कि हमलोग काफी डर गए थे. पूरे रुम में धुआं से भर गया था. कही दिखाई नहीं पर रहा था. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. अग्निशामक यंत्र के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस तरह की आगे कोई घटना न हो इस पर ध्यान रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट सर्किट से लगी आग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top