Hot News

Bihar News: अररिया में नाच देखने जा रहे युवक से छिनतई, विरोध करने पर मार दी गोली

Bihar News: अररिया. दुर्गा पूजा के दौरान लगे मेले में नाच देखने जा रहे एक युवक से छिनतई की कोशिश की गयी. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. घायल युवक भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी मो.नसरुद्दीन का पुत्र मो.सलाम बताया जा रहा है. गोली युवक के शरीर में फंसी हुई है. घायल युवक के पिता मो.नसरुद्दीन ने बताया कि देर करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों ने उसको गोली मारी है. उसका ईलाज चल रहा है. स्थिति गंभीर बनी हुई है.

छिनतई का किया था विरोध

बुधवार की देर रात भरगामा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर छोटी नहर जिलेबिया मोड़ के समीप छिनतई की घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के पेट के नीचे लगी है. रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को आनन-फानन में भरगामा अस्पताल लाया. जहां से युवक को सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. सदर अस्पताल में महज प्राथमिक उपचार किया गया. वहां से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

पीछे से मारी गोली

मो.सलाम ने बताया कि वे सेमापुर में आयोजित प्रोग्राम देखने के लिये जा रहा था. तभी छोटी नहर जलेबिया मोड़ के पर बाइक पर सवार पांच से छह की संख्या में आए बदमाशों उनके बाइक को रोककर मोबाइल फोन व बाइक छिनने लगा जब उन्होंने छिनतई का विरोध कर भागने लगा तो एक बदमाश से पिस्टल निकालकर पीछे से गोली मारकर दी. गोली मारने के बाद सभी हमलावर वहां से भाग गये. इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, प्रशासन ने भी खोला रियायतों का पिटारा

The post Bihar News: अररिया में नाच देखने जा रहे युवक से छिनतई, विरोध करने पर मार दी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top