Hot News

Kitchen Tips: चावल बनेंगे हर बार सॉफ्ट और फ्लफी, बस इन बातों का रखें ध्यान

Kitchen Tips: चावल का सेवन लगभग हम रोज के खाने में करते हैं. चावल को बनाने में ज्यादा चीजें नहीं लगती है लेकिन कई बार लोगों की ये शिकायत रहती है कि चावल खिले खिले नहीं बनते या कच्चे रह जाते हैं. कई बार चावल गीले भी हो जाते हैं. अगर चावल अच्छे से न बने हो तो खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो इसके पीछे की वजह हो सकती है चावल बनाने के टाइम पर सही से स्टेप्स को फॉलो नहीं करना. अगर आप भी चाहते हैं कि चावल परफेक्ट बने तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल करें. 

अच्छे से धो लें

चावल को बना रहे हैं तो ये जरूरी है कि चावल को अच्छे से धो लें. आप चावल को कम से कम 3 से 4 बार तक पानी से अच्छे तरीके से धो लें जब तक पानी साफ न हो जाए.

इस बात का रखें ध्यान

आप चावल को बना रहे हैं तो कुछ देर के लिए इसे भिगो दें. आप चावल को कम से कम 15 मिनट तक के लिए भिगो दें. इसके बाद चावल को पानी से अलग कर दें. 

चावल को पकाएं

आप एक बर्तन में चावल को डालें और इसमें आप पानी को डालें. आप एक कप चावल में दो कप पानी का इस्तेमाल करें. चावल को बर्तन में डालें और पानी को मिक्स करें. पानी में उबाल आने दें फिर आंच को कम कर दें और ढककर इसे पका लें. चावल को ज्यादा चलाने से बचें. दस मिनट के बाद चावल को चेक कर लें और पानी जब पूरी तरह से हट जाए तब इसे उतार लें. 

तेल का करें इस्तेमाल

चावल को खिले खिले बनाने के लिए घी या तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. चावल को बनाते टाइम आप पानी में तेल या घी भी डाल सकते हैं. इससे चावल खिला खिला बनेगा. 

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: नमी और कीड़े से गेहूं हो जाता है खराब? ऐसे करें स्टोर

The post Kitchen Tips: चावल बनेंगे हर बार सॉफ्ट और फ्लफी, बस इन बातों का रखें ध्यान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top