Hot News

Bihar News: पति-पत्नी को घर से घसीटकर ले गए दबंग, पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटने का लगा आरोप

Bihar News: जमुई में दबंगों ने एक दंपति को पेड़ से बांधकर पीटा. पति-पत्नी को पीटने का मामला थाने पहुंचा. पीड़ित स्त्री ने दर्जनभर लोगों के ऊपर आरोप लगाया है कि घर में घुसकर उन्होंने मारपीट की. उसके बाद घर के बाहर पेड़ से बांधकर पीटा गया. जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

दबंगों पर पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप

झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव में जमीन के लिए दबंगों ने एक दंपती को पेड़ से बांधकर मारपीट की. आरोप है कि जब दंपत्ती अधमरा हो गये तो स्त्री के जेवर को छीन लिया. इसे लेकर परासी गांव निवासी शंभू कुमार की पत्नी रंभा कुमारी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि गांव के ही अर्जुन रविदास समेत दर्जनभर लोग मेरे घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे. जब ऐसा करने से मना किया तो उनलोगों ने मुझे व मेरे पति को घर से घसीट कर बाहर लाया और पास के अमरूद के पेड़ से बांधकर हमारे साथ मारपीट की.

ALSO READ: बिहार के भागलपुर में समधी के घर से लौट रहे बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत, बहियार में पेड़ से लटका मिला शव

स्त्री का आरोप…

स्त्री ने आरोप लगाया कि वे लोग तब तक हमलोगों के साथ मारपीट करते रहे, जब तक हमदोनों बेहोश होकर गिर नहीं गये. होश आने के बाद हमलोग अपने आप को बंधन से मुक्त किया व इलाज के लिए रेफरल अस्पताल गये. इस दौरान उनलोगों ने मेरे पास के गहने भी छीन लिये.

पुलिस छानबीन में जुटी

स्त्री ने बताया कि एक जमीन पर जबरदस्ती वे लोग कब्जा करना चाहते हैं. जिसका हमलोग लगातार विरोध कर रहे हैं. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्त्री द्वारा आवेदन दिया गया है पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

The post Bihar News: पति-पत्नी को घर से घसीटकर ले गए दबंग, पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटने का लगा आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top