Hot News

Ranchi News : महिला पादरियों का 25 वर्षीय जुबली समारोह 22 अक्तूबर से

प्रवीण मुंडा,

रांची

यह वर्ष जीइएल चर्च की स्त्री पादरियों के लिए खास है. चर्च स्त्री पादरियों की 25 वर्षीय जुबली समारोह मनाने की तैयारी कर रहा है. यह ऐतिहासिक आयोजन रांची में 22 से 24 अक्तूबर तक होगा. इसमें देश भर में फैले जीइएल चर्च की स्त्री प्रतिनिधि शामिल होगी. जर्मनी से भी स्त्री प्रतिनिधि इस समारोह में शिरकत करने के लिए आयेंगी. मालूम हो कि जीइएल चर्च छोटानागपुर का सबसे पुराना चर्च है. इसका इतिहास दो नवंबर 1845 में चार जर्मन मिशनरियों के रांची पहुंचने के साथ शुरू होती है. स्थापना के 150 से भी ज्यादा तक चर्च में कोई भी स्त्री पादरी नहीं थी. वर्ष 2000 में पहली बार तीन स्त्री पादरी बनी थी. इन तीनों में रेव्ह मेरियन मिंज (अब स्वर्गीय), रेव्ह इजाबेला बारला और रेव्ह आशीषन कंडुलना शामिल है. अब स्त्री पादरियों की संख्या बढ़ी है. जीइएल चर्च में अब लगभग 49 स्त्री पादरी है. ये गिरजा आराधना से लेकर चर्च के विभिन्न संस्थाओं में अपना योगदान दे रही है. जीइएल चर्च स्त्री संघ द्वारा सर्वेक्षण से पता चलता है कि विश्वासी स्त्री पादरियों के कार्यों से संतुष्ट है.

स्त्री पादरियों ने अपने कार्यों से अपनी क्षमताओं को साबित किया है. चर्च के द्वारा जुबली के अवसर पर जारी अपील में कहा गया है कि बीते 25 वर्षों में स्त्री पादरियों ने बहुत उत्साहजनक और सकारात्मक जगह बनायी है. चर्च के द्वारा कहा गया है कि जुबली के उत्सव को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं देखा जायेगा बल्कि यह स्त्री पादरियों को और सशक्त करने की भी पहल होगी. स्त्री पादरियों के लिए भविष्य की योजनाओं में कलीसिया बही खाता, आय व्यय सबंधी खाता की समझ के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगा. इसके अलावा भविष्य की दीर्घकालिक योजना्ों के तहत जीइएल चर्च के इतिहास, लूथरन दृष्टिकोण, गोस्सनर के विचारों, आदिवासी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिकल नेतृत्वक संदर्भ में कलीसिया की सेवा के बारे में जानकारी देना है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi News : स्त्री पादरियों का 25 वर्षीय जुबली समारोह 22 अक्तूबर से appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top