Hot News

Motihari: पोखर में डूबने से किशोरी की मौत

Motihari: छौड़ादानो. दरपा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में मंगलवार की शाम चार बजे के लगभग पोखर के पानी में डूब जाने से एक 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य किशोरी की स्थिति नाजुक बताई जाती है. परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आदापुर पीएचसी ले गए थे. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक परिजन उसे प्रशासनी एम्बुलेंस से मोतिहारी ले जा रहे थे. जानकारी के अनुसार दुबहा गांव निवासी पन्नालाल पासवान की पुत्री लालसा कुमारी 12 वर्ष और मुकेश पासवान की पुत्री पल्लवी कुमारी 13 वर्ष गांव के अन्य बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में स्पोर्ट्स रहे थे. इसी क्रम में स्पोर्ट्सते-स्पोर्ट्सते पोखर के अन्दर चले गए. जहां लालसा कुमारी डूबने लगी. उसे बचाने के लिए जब पल्लवी गयी तो वह भी डूबने लगी. उनको पानी में डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया. शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला. परिजन दोनों को टावर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गए. लेकिन तब तक लालसा कुमारी की मौत हो चुकी थी. जबकि पल्लवी की स्थित नाजुक थी. उसे परिजन इलाज के लिए आदापुर पीएचसी ले गए. जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा गया है.मृतका के पिता पन्नालाल पासवान रोजी-रोटी के लिए बाहर रह कर काम करते हैं. पन्नालाल को दो पुत्र और एक पुत्री लालसा कुमारी थी.जिसकी दुर्घटना में मौत हो गयी है. मृतका की मां सोना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. दरपा थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि यदि परिजन राजी होंगे तो पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: पोखर में डूबने से किशोरी की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top