Chirag Paswan: पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान यानी चिराग पासवान एक बार फिर से ओवर कॉन्फिडेंट होते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चिराग पासवान की पार्टी के यूथ विंग के स्टेट प्रेसिडेंट की ओर से एक महत्वपूर्ण पोस्ट किया गया है. यह पोस्ट चिराग की मंशा को जाहिर करता है.
चिराग फैक्टर… ये फैक्टर बिहार की दिशा तय करता है, और इसका प्रमाण हमारा 100 % स्ट्राइक रेट है.. अकेले लड़ने की हिम्मत है… अकेले लड़ कर 137 सीट पर 6% से अधिक मत लाए… अगर 243 पर लड़े होते तो हमारे नेता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी के… pic.twitter.com/nV5RGOuH4j
— Ved prakash pandey (@VedpandeyLJP) October 7, 2025
पोस्ट में क्या लिखा गया
पोस्ट में पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे यह बताते नजर आ रहे हैं कि बिहार की दिशा और दशा चिराग फैक्टर तय करता है. इस बात को प्रमाणित करने के लिए उन्होंने यह बात भी बताई कि उनके पास हंड्रेड परसेंट स्ट्राइक रेट है. इस आधार पर वह अकेले चुनाव लड़ सकते हैं.
इस पोस्ट में यह भी दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अकेले 137 सीटों पर लड़कर 6 फीसदी से अधिक वोट लेकर आए थे. इस लिहाज से अगर 243 सीट पर लड़े होते हाल कुछ और होता. इस पोस्ट में लिखा गया, “हमारे नेता चिराग पासवान के नीतियों के साथ बिहार का जनमानस बुलंदी से खड़ा होता.” ऐसे में यह माना जा रहा है कि चिराग पासवान ओवर कॉंफिडेंट होते नजर आ रहे हैं.
बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
चिराग पासवान की डिमांड क्या है
NDA में सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के पीछे की वजह चिराग बताए जा रहे हैं. उन्होंने ने 30 से अधिक सीटों की मांग रखी है लेकिन बीजेपी 25 से अधिक देने को राजी नहीं है. लिहाजा मंगलवार को दिल्ली में विनोद तावड़े, मंगल पांडेय और धर्मेन्द्र प्रधान के साथ हुई उनकी बैठक बेनतीजा रही. 40 मिनट चली इस बैठक में चिराग अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में 21 एजेंसियों की होगी तैनाती, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
The post Chirag Paswan: फिर ओवर कॉंफिडेंट हुए चिराग? youth विंग स्टेट प्रेसिडेंट ने दिए संकेत, अकेले लड़ने की हिम्मत है appeared first on Naya Vichar.
