Hot News

Bihar Elections 2025: नित्यानंद और चिराग के चेहरे ने बताया, “बन गई बात”, NDA में ही रहेगी लोजपा रामविलास

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नेता मैराथन बैठक कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री और लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की. बैठक के बाद चिराग राय को छोड़ने के लिए अपने आवास से बाहर आए तो दोनों नेताओं की चेहरे पर मुस्कान थी. इस पर जब मीडिया वालों ने सवाल किया तो नित्यानंद राय ने कहा कि चिराग नाराज नहीं हैं और हम सब साथ हैं. 

चेहरे की मुस्कुराहट सब बता रही: नित्यानंद राय

करीब 1 घंटे तक दोनों नेताओं के बीच चली बैठक के बाद जब दोनों नेता चिराग के घर के बाहर आए तो मीडिया वालों ने दोनों को घेर लिया. मीडियावालों को देखकर दोनों मुस्कुराने लगे और नित्यानंद राय ने चिराग की तरफ इशारा करते हुए कहा, “चेहरे की मुस्कुराहट सब बता रही है. सब कुछ सकारात्मक है. समय से सभी चीजें आपको बताई जाएंगी” इसके बाद जब पत्रकारों ने चिराग से सीटों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “मैं नाराज नहीं हूं और NDA के साथ हूं सब सकारात्मक है.”  

चिराग का फैसला होगा आखिरी: राजू तिवारी 

इस बीच बिहार की राजधानी पटना में लोजपा रामविलास के पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक हुई. बैठक के बाद लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित नेताओं ने फैसला लिया कि चुनाव को लेकर किसी भी तरह का फैसल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया गया. उनका जो भी फैसला होगा वह पार्टी को मान्य होगा. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली रवाना हुए राजेश वर्मा 

पटना में बैठक के बाद खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा दिल्ली रवाना हो गए. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपेंगे. टिकट बंटवारे में हो रहे देरी पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में पांच दल है, इसलिए समय लगता है. वहीं, चिराग को गठबंधन में टिकटों की संख्या में तालमेल नहीं होने पर वर्मा ने कहा हमारे नेता व्यक्तिगत हित नहीं प्रदेश हित में सोचते हैं.

इसे भी पढ़ें: Jan Suraaj: प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आते ही जन सुराज के दफ्तर में जबरदस्त हंगामा, “विद्रोह” की बनी स्थिति

The post Bihar Elections 2025: नित्यानंद और चिराग के चेहरे ने बताया, “बन गई बात”, NDA में ही रहेगी लोजपा रामविलास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top