Hot News

जिलाधिकारी के निर्देश पर सैप जवानों के आवासन स्थलों पर किया फॉगिंग

-चुनाव से पहले स्वास्थ्य सुरक्षा और जवानों की तत्परता

-स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मच्छरजनित रोगों से बचाव व जवानों के स्वास्थ्य की होगी पूर्ण निगरानी

किशनगंज आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिलाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र किशनगंज, ठाकुरगंज, पोठिया एवं कोचाधामन में चिन्हित सैप जवानों के आवासन स्थलों पर व्यापक फॉगिंग, स्वास्थ्य किट वितरण और चिकित्सकीय जांच अभियान चलाया गया. इस पहल का उद्देश्य मच्छरजनित रोगों से सुरक्षा प्रदान करना और जवानों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करना है.

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंज़र आलम ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सैप जवान हमारे सुरक्षा प्रहरी हैं. उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी आवासन स्थलों पर फॉगिंग की गई है ताकि मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जा सके.”उन्होंने आगे बताया कि “सभी संबंधित प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर फॉगिंग एवं स्वच्छता सुनिश्चित जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव केवल सुरक्षा या प्रशासनिक व्यवस्था का नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य की जिम्मेदारी का भी विषय है. सैप जवान जिले में तैनात होकर 24 घंटे कर्तव्य निभाते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य जोखिम से बचाना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता में है. सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को फॉगिंग के साथ-साथ साफ-सफाई, पेयजल की गुणवत्ता और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं.

स्वच्छता और सतर्कता से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित

डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि इस पूरी पहल ने यह साबित किया है कि जिला प्रशासन केवल चुनावी तैयारियों में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति भी समान रूप से संवेदनशील और जवाबदेह है. आने वाले दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि प्रत्येक जवान और कर्मी सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण में अपनी ड्यूटी निभा सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जिलाधिकारी के निर्देश पर सैप जवानों के आवासन स्थलों पर किया फॉगिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top